कोयला क्षेत्र से संबंधित मुख्य प्रदर्शन संकेतक (केपीआई) साझा करने के लिए कोयला मंत्रालय के सचिव डॉ. अनिल कुमार जैन ने आज एक पोर्टल “कोयला दर्पण” का शुभारंभ किया। इस पोर्टल में प्रारंभिक चरण के रूप में निम्नलिखित केपीआई शामिल किये गए हैं –
कोयला/लिग्नाइट उत्पादन,
कोयला/लिग्नाइट की कुल खरीद,
अन्वेषण डाटा,
केंद्रीय क्षेत्र की योजनाएं,
ताप विद्युत संयंत्रों में कोयला भंडार की स्थिति,
बुनियादी ढांचा परियोजनाएं,
कोयला ब्लॉकों का आवंटन (सीएमएसपी/एमएमडीआर),
प्रमुख कोयला खदानों की निगरानी (सीआईएल),
कोयला मूल्य
इस कार्यक्रम में कोयला मंत्रालय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारी भी (वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से) उपस्थित थे। पोर्टल को इसके उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक अनुकूल बनाने हेतु अधिकारियों द्वारा सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किये गए।
अधिकतम सार्वजनिक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए यह पोर्टल कोयला मंत्रालय की वेबसाइट (https://coal.gov.in) के माध्यम से सुलभता से उपलब्ध है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment