कोयला मंत्रालय ने आज वाणिज्यिक कोयला खनन के तहत तीन और कोयला खदानों के लिए आवंटन आदेश जारी किए। सफल बोली लगाने वाले के प्रतिनिधियों को अपर सचिव (एमओसी) और नामित प्राधिकारी, श्री एम. नागराजू से आवंटन आदेश प्राप्त हुए। अपने संबोधन के दौरान, अपर सचिव एवं नामित प्राधिकारी ने ऊर्जा सुरक्षा में योगदान के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी पर बल दिया। उन्होंने सफल बोलीदाताओं से दक्षता मापदंडों के अनुसार कोयला खदान के विकास को पूरा करने का भी अनुरोध किया।
इन तीन कोयला खदानों की संचयी उत्पादन क्षमता 3.7 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) और भूवैज्ञानिक भंडार 156.57 मीट्रिक टन है। इन खदानों से 408 करोड़ रुपये का सालाना राजस्व मिलने की उम्मीद है और ये खदान 550 करोड़ रुपये के पूंजीगत निवेश को आकर्षित करेंगे। इससे 5000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
इन कोयला खदानों के आवंटन के साथ ही, वाणिज्यिक खनन के तहत 89 एमटीपीए के संचयी पीआरसी के साथ अब तक 48 कोयला खदानों के लिए आवंटन आदेश जारी किए जा चुके हैं।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment