कोयला मंत्रालय ने वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 5वें दौर के दूसरे प्रयास के साथ-साथ वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी का 6वां दौर 03 नवंबर, 2022 को शुरू किया है। ऑनलाइन और ऑफलाइन बोलियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर, 2022 थी।
मंत्रालय ने हाल ही में मुंबई, बेंगलुरू और इंदौर में निवेशक सम्मेलनों का आयोजन किया है, जिन्हें व्यापक समर्थन मिला है। सम्मेलनों के दौरान बोली लगाने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हुए और इसके साथ ही कोयला मंत्रालय के नामित प्राधिकरण कार्यालय में लिखित रूप में भी अनुरोध प्राप्त हुए। संभावित बोलीदाताओं की ओर से इस तरह के अनुरोधों पर गौर करते हुए मंत्रालय ने बोली लगाने की अंतिम तिथि 13 जनवरी, 2023 तक बढ़ा दी है।
संशोधित नीलामी कार्यक्रम को एमएसटीसी के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है और संभावित बोलीदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे बोली दाखिल करने के संशोधित कार्यक्रम में उल्लेख की गई समयसीमा का पालन करें।
भारत में पुराने सोने के गहनों को नए डिजाइन में बदलवाना आम बात है, लेकिन… Read More
मध्य प्रदेश के बुरहानपुक जिले के अंसार नगर निवासी अब्दुल वाहिद युवाओं के लिए मिसाल… Read More
Anu Meena Suicide Case: जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में हर दिन नए… Read More
राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में आज क्वाड देशों (QUAD Meet) के विदेश मंत्रियों की… Read More
Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें एक बार फिर तेज हो… Read More
अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment