Categories: News-Headlines

कोयला और लिग्नाइट खानों की स्टार रेटिंग के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई

कोयला मंत्रालय ने व्यापक भागीदारी सुगम बनाने और सटीक स्व-मूल्यांकन सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत कोयला और लिग्नाइट खानों की स्टार रेटिंग हेतु पंजीकरण और स्व-मूल्यांकन के लिए अंतिम तिथि 15 जुलाई से बढ़ाकर 25 जुलाई 2023 कर दी है।

समस्त कोयला और लिग्नाइट खानों की वित्त वर्ष 2022-23 की स्टार रेटिंग के लिए पंजीकरण हेतु 30 मई, 2023 को एक अधिसूचना जारी की गई थी। इसके बाद, 1 जून, 2023 से स्टार रेटिंग पोर्टल पंजीकरण के लिए सुलभ हो गया और इसकी प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही है। 14 जुलाई 2023 तक 377 खानें पोर्टल पर पंजीकृत हो चुकी थीं । यद्यपि अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने और अधिक खानों को पंजीकरण करने और स्व-मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरा करने का अवसर देने के लिए कोयला मंत्रालय ने समय-सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है।

कोयला मंत्रालय टिकाऊ खनन पद्धतियों को बढ़ावा देने तथा कोयला और लिग्नाइट खानों के समग्र प्रदर्शन में सुधार के लिए स्टार रेटिंग प्रणाली के महत्व पर जोर देता है। यह सभी पात्र खानों को पर्यावरणीय स्थिरता, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी संकल्पबद्धता प्रदर्शित करने के लिए पंजीकरण के लिए बढ़ाई गई अवधि का लाभ उठाने के लिए भी प्रोत्साहित करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

8 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

11 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

12 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

12 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.