Categories: News-Headlines

कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) को तीन फ्लोटिंग बॉर्डर आउट-पोस्ट की डिलीवरी की

कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड ने मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल BSF) को तीन फ्लोटिंग बॉर्डर आउट-पोस्ट (एफबीओपी) की डिलीवरी कर दी है। सीएसएल ने बताया कि शिपयार्ड को बीएसएफ के लिए नौ एफबीओपी का निर्माण करना था, जिनमें से छह पोतों की डिलीवरी उसने पूरी कर ली है।

कोचिन शिपयार्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘कोच्चि से गणतंत्र दिवस के दिन रवाना हुए पोत अपनी तैनाती के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुन्दरबन के निकट पहुंच गए हैं।’’

सीएसएल के महाप्रबंधक ए. शिवकुमार ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में बीएसएफ के उपमहानिरीक्षक कुमाल मजूमदार के साथ डिलीवरी और प्रोटोकॉल दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किया।

कोचिन शिपयार्ड ने 46 मीटर लंबाई वाले तीन एफबीओपी का निर्माण बीएसएफ की समुद्री शाखा (नौसैनिक शाखा) के लिए किया है।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘इन पोतों को सीएसएफ ने डिजाइन किया है और इसे भारतीय रजिस्टर ऑफ शिपिंग की श्रेणी में रखा गया है। प्रत्येक एफबीओपी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि उनमें चार गश्ती बोट रखी जा सकती हैं और उनका आवश्यकता अनुसार उपयोग किया जा सकता है।’’

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

10 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.