केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने विदेशी मीडिया की भारत मे दखलंदाजी पर बोलते हुए कहा कि भारत के बढ़ते कदमों को कुछ विदेशी ताक़तें पचा नहीं पा रही हैं और कोई विदेशी मीडिया भारत के कोर्ट से ऊपर नहीं, संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली में दख़लंदाज़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री ने नए भारत की बात करते हुए आगे कहा, ” भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। 76% ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग के साथ पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में मान्यता मिली है। भारत के ये बढ़ते कदम कुछ विदेशी ताकतों को रास नहीं आ रहा है। कुछ विदेशी मीडिया ऐजेंडा-प्रोपगंडा के तहत भारत को बदनाम करने में शामिल हैं। लेकिन विदेशी मीडिया भारत की दिशा-दशा तय नहीं करेगा। आज भारत मे न नॉलेज गैप है, न डिजिटल डिवाइड है, ना टेक्नोलॉजी डिवाइड है। आज भारत के पास वह सब कुछ है जो एक विकसित देश के पास है।सबसे बड़ी बात आज भारत के पास आज एक राष्ट्रवादी विचारधारा वाली, समाज को जोड़ने वाली सरकार है जो भारत को विश्व गुरु बनाने का दम रखती है।”
आगे भारत में विदेशी मीडिया के दखल पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “आज भी भारत में भी कई ऐसे विदेशी मीडिया संस्थान है जो भारत विरोधी सोच के साथ काम कर रहे हैं। इन्होंने ऐसा नेक्सस बना रखा है कि अपने गलत कामों पर सरकार द्वारा पूछताछ पर भी ऐसे चिल्लाते हैं और पूरे विश्व में यह बताते हैं की भारत में मीडिया फ्रीडम पर खतरा है। ये अपने गलत कामों पर मीडिया नाम की चादर डालना चाहते हैं। इसी गलत भावना के साथ यह कुछ मनगढ़ंत रिपोर्ट निकालते हैं जिनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं होता। देश का मीडिया किसी विदेशी मीडिया को हमारे देश का नैरेटिव सेट करने का मौका ना दे”
विदेशी मीडिया को उपनिवेशवाद की सोच से ग्रस्त बताते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “विदेशी मीडिया जिस तरह से सिलेक्टिव होकर भारतीय खबरों को गलत तरीके से गलत एंगल देकर sensationalise करता है, क्या हमारा मीडिया उनकी खबरों को तनिक भी स्पेस देता है? उदाहरण के लिए देखे तो अमेरिका में gun violence आज चरम पर है। पर क्या इसकी चर्चा आपने भारत में या वैश्विक स्तर पर देखी?”
आगे वेस्टर्न हेजेमनी और वर्ल्ड इनफार्मेशन आर्डर पर बात रखते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “आप सभी को Pfizer vaccine याद होगा। कैसे इसको भारत मे लाने के लिए क्या क्या हथकंडे अपनाए गए। भारतीय स्वदेशी टीकों के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाया गया। ये सब इसीलिए संभव था क्योंकि information flow पर western hegemony है। हमें यानी आपसभी को इसे तोड़ना है। हमारा भारत तब तक विश्व गुरु नहीं बन सकता जब तक हम अपना इंफॉर्मेशन फ्लो अपने हाथ में नहीं लेंगे।”
आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा “अधिकतर विदेशी मीडिया कंपनियों, खास कर जिनका भारत के प्रति घृणा का इतिहास है, वहां जो पत्रकार भारत के बारे में गलत खबरें लिखते हैं वो ज्यादातर भारतीय या भारतीय मूल के हीं होते हैं। इनकी प्रोफाइल आप खंगालेंगे तो पता चलेगा की ये भारत और भारतीयों, खास कर हिंदुओं के प्रति घृणा से भरे होते हैं। और केवल एकतरफा खबरें लिखते हैं। हमें ये मानना होगा कि कुछ विदेशी मीडिया संस्थान और कुछ देशी न्यूज़ पोर्टल्स भारतीय सोच व समाज के खिलाफ प्रोपेगंडा के तहत कार्य कर रहे हैं। इसे साफ साफ बोलने में किसी को कोई संकोच नहीं होना चाहिए “
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment