Categories: News-Headlines

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने अतिरिक्त शुल्क के भुगतान के बिना ही कुछ फॉर्म को 31 मार्च 2023 तक भरने की अनुमति दी

एमसीए21 पोर्टल के वर्जन 2 के स्‍थान पर वर्जन 3.0 की शुरुआत हो जाने एवं वर्जन-3 में दाखिल करने के तरीके में बदलाव हो जाने और हितधारकों के अनुरोध के मद्देनजर कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) ने सामान्य परिपत्र 05/2023 के माध्यम से 23 जनवरी 2023 को शुरू किए गए 45 फॉर्मों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ही दाखिल करने के लिए हितधारकों या संबंधित पक्षों को 31.03.2023 तक अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है। यह दरअसल सामान्य परिपत्र संख्या 1/2023 दिनांक 09.01.2023 और सामान्य परिपत्र संख्या 03/2023 दिनांक 07.02.2023 की निरंतरता में है।

इसके अलावा फॉर्म पीएएस-03 (शेयर पूंजी के आवंटन के उद्देश्य से), जिसे वर्जन-2 में दाखिल करने के लिए 20.01.2023 को बंद कर दिया गया था और फि‍र 23.01.2023 को वर्जन-3 में लॉन्च किया गया था, और जिसे दाखिल करने की अंतिम तिथि 20.01.2023 और 28.02.2023 के बीच पड़ती है, को भी किसी अतिरिक्त शुल्क के बिना ही 31.03.2023 तक दाखिल किया जा सकता है।

इसके अलावा, सीए 2013 की धारा 4 की उप-धारा (5) के तहत आरक्षित नामों के लिए आरक्षण अवधि 20 दिन और बढ़ा दी गई है। 23.01.2023 और 28.02.2023 के बीच की अवधि वाले कंपनी (गठन) नियम, 2014 के नियम 9 के तहत फिर से जमा करने की अवधि भी 15 दिन बढ़ा दी गई है।

ये समस्‍त बदलाव एमसीए की सामान्य परिपत्र संख्या 04/2023 दिनांक 21.02.2023 के माध्‍यम से लागू कर दिए गए हैं। यह अवधि बढ़ा देने से हितधारकों के लिए एमसीए21 वर्जन 3.0 पोर्टल के तहत शुरू की गई नई फाइलिंग प्रणाली में निर्बाध रूप से फॉर्म भरना संभव हो जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.