Categories: News-Headlines

कैबिनेट ने सहायक प्रौद्योगिकी पर DHR और WHO के बीच परियोजना सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल को मुख्य रूप से अनुसंधान, नवाचार और क्षमता निर्माण के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली किफायती सहायक प्रौद्योगिकी तक पहुंच को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के बीच परियोजना सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के बारे में अवगत कराया गया।

परियोजना सहयोग समझौते (पीसीए) पर 10.10.2022 को डब्ल्यूएचओ द्वारा और 18.10.2022 को स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे।

इस सहयोग का उद्देश्य सहायक प्रौद्योगिकी तक पहुंच, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देते हुए उपयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों के विकास और प्रसार की ओर वैश्विक ध्यान आकर्षित करने की दिशा में काम करना है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.