Categories: News-Headlines

केरल वासियों का सबसे बड़ा त्‍योहार ओणम आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा

दुनियाभर में रह रहे केरल के लोग आज ओणम मना रहे हैं। यह केरल के सबसे बड़े सांस्कृतिक त्‍योहार ओणम का पहला दिन है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राज्‍य के सभी धर्मों के लोग अपने घरों में रहते हुए ही इसमें शामिल हो रहे हैं।

राष्‍ट्रपति, उप-राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने लोगों को ओणम पर बधाई दी है। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि नई फसल का यह त्‍योहार किसानों के कठिन परिश्रम और मातृ-प्रकृति के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन का प्रतीक है। उन्‍होंने कहा कि यह त्‍योहार समाज में सौहार्द, प्रेम और बंधुत्‍व का संदेश भी देता है।

उप-राष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि ओणम प्रकृति की शक्ति और प्रचुरता का उत्‍सव मनाने का अवसर है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा कि यह त्योहार सकारात्मकता, जीवन्तता, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने सभी के अच्छे स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की कामना भी की है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

6 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

6 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.