केरल में बारिश से जुडी घटनाओं में मृतकों की संख्या 23 हो गई है। कोट्टयम जिले में 13 जबकि इदुक्की जिले में नौ लोगों की मृत्यु हो गई। एक अन्य व्यक्ति की मौत तिरुअनंतपुरम के पास निल्लीकुन्नू में पानी में बह जाने से हो गई। इदुक्की जिले के कोक्कायर इलाके में पांच लोगों के शव बरामद किए गए। इनमें एक वयस्क और चार बच्चे शामिल हैं।
इस बीच, कोट्टायम जिले की कूट्टिकल पंचायत में भी आठ शव बरामद किए गए हैं। पूरे क्षेत्र में अभी तक 11 शव मिल चुके हैं। इनमें से छह लोग एक ही परिवार के हैं।
केरल के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है। राज्यभर में दस बांधों पर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन बांधों के जलाशय पूरी तरह से भर गए हैं या इनके तटबंध टूट रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पिन्नरई विजयन से आज टेलीफोन पर बातचीत की और राज्य में तेज बारिश और भूस्खलन से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट श्रृंखला में कहा कि बारिश और भूस्खलन के कारण केरल में कई लोगों की जान गई है, जो बहुत दुखद है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रभावित लोगों और घायलों को मदद पहुंचाने के लिए प्रशासन काम कर रहा है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा और बेहतरी की कामना की।
वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि उनका मंत्रालय केरल के कुछ हिस्सों में मूसलाधार वर्षा और बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। एक ट्वीट में अमित शाह ने कहा है कि केंद्र सरकार जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हर संभव सहायता देगी। उन्होंने बताया कि राज्य में बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें पहले ही भेजी जा चुकी हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment