Categories: News-Headlines

केरल में दस बांधों के लिए रेड अलर्ट जारी, सबरीमला तीर्थयात्रा स्‍थगित

केरल में जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण जलाशयों में पानी बढ़ने से 10 बांधों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। कल पथानम थिट्टा में कक्‍की जलाशय और त्रिशूर में शोलायर बांध के द्वार खोले गए और धीरे-धीरे पानी छोड़ा गया।

इडुक्‍की जलाशय में जलस्‍तर दो हजार 397 फीट से ऊपर चले जाने के बाद अधिकारियों ने आज सवेरे 11 बजे बांध के दो द्वार खोलने का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन ने बांध के निकट रहने वाले लोगों को सचेत रहने को कहा है। इडुक्‍की के जिला अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों को क्षेत्र से बाहर लाया जाना है उनकी सूची तैयार कर ली गई है।

पंपा नदी का जलस्‍तर बढ़ने के कारण सबरीमला मंदिर की तीर्थयात्रा रोक दी गई है। मौसम विभाग ने केरल के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्‍य में कल से तीन-चार दिनों तक तेज वर्षा की सम्‍भावना है। राज्‍य में शुक्रवार और शनिवार को तेज वर्षा हुई जिसके कारण चार जिलों में बाढ़ आ गई और जमीन धंसने की घटनाएं हुईं।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

2 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

2 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.