केरल में आज विद्यारम्भम उत्सव मनाया जा रहा है। इसे औपचारिक शिक्षा की ओर पहला कदम माना जाता है। इस अवसर पर नृत्य और संगीत शिक्षा की भी शुरुआत की जाती है।
पूरे केरल में आज से कई बच्चों के लिए विद्यारंभ हुआ। इस मौक़े पर कई स्थानों पर शिक्षकों, लेखकों, विद्वानों और परिवार के सबसे बड़े सदस्यों ने इसकी शुरुआत की। विद्यारंभम के लिए कहीं सोने के छल्ले को शहद में डुबोकर बच्चों की जीभ पर लिखा गया, तो कहीं बच्चों से थाल पर लिखवाया गया। विद्यारंभम का आयोजन घरों के अलावा तिरुर में तंचन प्रांबू और कई मंदिरों में भी हुआ। इनमें पाणचिक्कडु, चोट्टनिक्करा, परवुर और अत्तकल शामिल हैं। हाल के वर्षों में, केरल में कई धर्मों के लोगों ने विद्यारंभम को अपनाना शुरु किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment