मौसम विभाग ने कहा है कि केरल में अगले दो दिन के दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना है। राज्य के कोल्लम, अलपुज़ा और कासरगोड को छोडकर 11 जिलों में कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अगले दिन यानी बृहस्पतिवार को कन्नूर और कासरगोड को छोडकर 12 जिलों के लिए भी ऐसा ही अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान चालीस से पचास किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बादल गरजने की भी सम्भावना है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे शुक्रवार तक समुद्र में न जाएं।
इस बीच, ऐहतिहात के तौर पर आज तीन बांधों- पम्पा, एडामलयार और इदुक्की से पानी छोडा गया है। कई जलाशयों से भी पानी छोडा जा रहा है। इनके जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment