पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) के अंतर्गत राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) पुष्टि करता है कि 9 अगस्त 2024 को केरल राज्य या उसके आसपास स्थापित किसी भी सिस्मोग्राफिक स्टेशन द्वारा वायनाड और उसके आसपास के इलाकों में कोई प्राकृतिक भूकंप दर्ज नहीं किया गया है।
मगर मीडिया सूत्रों ने गड़गड़ाहट की आवाज के साथ झटके महसूस किए जाने की खबर दी है जिसकी मुख्य वजह भूस्खलन के दौरान एकत्रित अस्थिर चट्टानों के बेहतर स्थिरता के लिए एक स्तर से दूसरे निचले स्तर पर स्थानांतरण हो सकता है। ऐसे में घर्षण ऊर्जा के कारण भूमिगत ध्वनिक कंपन उत्पन्न हुआ।
इस ऊर्जा में उप-सतही दरारों और उप-सतही रेखाओं से जुड़ी दरारों के जरिये सैकड़ों किलोमीटर तक प्रसारित होने की क्षमता होती है। इसी वजह से भूस्खलन वाले इलाकों में प्राकृतिक घटना के तौर पर भू-कंपन के साथ गड़गड़ाहट की आवाजें उत्पन्न हो सकती हैं।
इस ध्वनिक भूमिगत कंपन के कारण घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान नेटवर्क द्वारा कल कोई भूकंप दर्ज नहीं किया गया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment