केरल: कलामासेरी में कन्वेंशन सेंटर में हुए विस्फोट में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वालों की कुल संख्या 2 हो गई है। आज सुबह कलामसेरी स्थित कन्वेंशन सेंटर में ईसाई धार्मिक समूह- यहोवा विटनेसेज की प्रार्थना सभा में हुए विस्फोटों के बाद राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
विदेश और संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने केरल विस्फोट के बारे में कहा है कि केंद्र की एनएसजी और एनआईए एजेंसियों ने विस्फोटों की जांच शुरू की दी है। एजेंसियां घटना की जांच करेंगी और पता लगाएंगी कि इन विस्फोटों के पीछे कौन है और इसके क्या कारण हैं। एजेंसियां विस्फोटों में शामिल लोगों के बारे में भी पता लगाएंगी। वी. मुरलीधरन ने राज्य सरकार से घायलों को सभी प्रकार की चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
केरल CM पिनाराई विजयन ने कहा, ”कलामासेरी में हुआ विस्फोट बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। फिलहाल 41 लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से 27 लोग एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं, 4 लोगों को छुट्टी मिल गई है। 2 लोगों की मौत हो गई है और 5 की हालत गंभीर है। एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में एक विशेष टीम घटना की जांच करेगी।जांच टीम में 20 सदस्य होंगे। कल सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।”
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment