Categories: News-Headlines

केन्‍द्र सरकार ने भगोड़े इस्‍लामिक प्रचारक जाकिर नाइक के गैर सरकारी संगठन इस्‍लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर प्रतिबंध पांच वर्ष के लिए बढ़ाया

केन्‍द्र सरकार ने भगोड़े इस्‍लामिक प्रचारक जाकिर नाइक के गैर सरकारी संगठन इस्‍लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर लागू प्रतिबंध पांच वर्ष के लिये बढ़ा दिया है। गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि यह फाउंडेशन देश की सुरक्षा के लिए घातक गतिविधियों में शामिल रहा है तथा इससे शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। इससे देश की धर्म निरपेक्ष छवि को नुकसान पंहुच सकता है। सरकार ने नवम्‍बर 2016 में अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत इस संगठन को पहली बार अवैध घोषित किया था।

गृह मंत्रालय ने कहा है कि नाइक के बयान और भाषण आपत्तिजनक और विध्‍वंसकारी हैं। मंत्रालय ने कहा है कि वह अपने भाषणों से धार्मिक संगठनों के बीच वैमनस्‍य और घृणा को बढ़ावा दे रहा है तथा देश -विदेश के एक विशेष धर्म के युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों के लिये उकसा रहा है।

अधिसूचना के अनुसार केन्‍द्र सरकार का मानना है कि इस्‍लामिक रिसर्च फाउंडेशन की गतिव‍िधियों को देखते हुए उसे तत्‍काल अवैध संगठन घोषित करना आवश्‍यक है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.