Categories: News-Headlines

केन्‍द्र सरकार का नेशनल सोशलिस्‍ट काउंसिल ऑफ नागालैंड खापलांग के निक्‍की ग्रुप के साथ एक वर्ष का संघर्ष विराम समझौता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘उग्रवाद मुक्त और समृद्ध उत्तर पूर्व’ के विजन के तहत और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नागा शांति प्रक्रिया को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (के) निकी समूह के बीच 08 सितंबर, 2021 से प्रभावी और एक वर्ष की अवधि के लिए युद्धविराम समझौता हुआ है। इस समूह के 200 से अधिक कैडर 83 हथियारों के साथ शांति प्रक्रिया में शामिल हुए हैं। युद्धविराम समझौते और सहमत युद्धविराम आधार नियमों पर 8 सितंबर, 2021 को हस्ताक्षर किए गए। भारत सरकार ने पहले ही एनएससीएन (आईएम) के साथ एक फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और अन्य नागा समूहों जैसे एनएससीएन (एनके), एनएससीएन (आर) और एनएससीएन (के) – खांगो के साथ संघर्षविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

इससे पहले भारत सरकार ने अगस्त, 2019 में एनएलएफटी (एसडी) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत 88 कैडर 44 हथियारों के साथ त्रिपुरा में समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए थे। जनवरी 2020 में, बोडो समझौते के साथ ही, एनडीएफबी के सभी गुटों सहित विद्रोही समूहों के 2,250 से अधिक कैडर ने 423 हथियारों और भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ असम में आत्मसमर्पण किया था और समाज की मुख्यधारा में शामिल हो गए थे। 23.02.2021 को, असम के विभिन्न भूमिगत कार्बी समूहों के 1040 नेताओं/कैडरों ने 338 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद 04.09.2021 को कार्बी आंगलोंग समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.