केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना को बहाल करने और आगे जारी रखने की अनुमति दे दी है। इसे कोविड महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि वित्तवर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए प्रत्येक सांसद को दो करोड रुपए एकमुश्त जारी किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अगले वित्त वर्ष से 2025-26 के वित्त वर्ष तक हर सांसद को प्रति वर्ष पांच करोड रुपए आबंटित किए जाएंगे। यह राशि ढाई-ढाई करोड रुपए की दो किश्तों में जारी की जाएगी। श्री ठाकुर ने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार को देखते हुए, यह निर्णय लिया गया है।
सूचना और प्रसारण मंत्री ने बताया कि मंत्रिमंडल ने 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि जनजातीय समुदाय, उनकी संस्कृति और उपलब्धियों के गरिमापूर्ण इतिहास को दर्शाने के लिए इस महीने की 15 तारीख से 22 तारीख तक कई समारोह आयोजित किए जाएंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment