संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 13.03.2022 को आयोजित केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2022 के लिखित भाग के परिणाम के आधार पर निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों ने शारीरिक मानदंड/ शारीरिक क्षमता परीक्षण और चिकित्सा मानदंड परीक्षणों के लिए अनंतिम रूप से अर्हता प्राप्त कर ली है।
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) अपने द्वारा आयोजित किए जाने वाले शारीरिक मानदंड/शारीरिक क्षमता परीक्षणों और चिकित्सा मानदंड परीक्षणों की तारीख, समय और परीक्षण-स्थल के बारे में उम्मीदवारों को सूचित करेगा। यदि कोई उम्मीदवार जिसका अनुक्रमांक उक्त सूची में शामिल है और उसे इस संबंध में कोई सूचना प्राप्त नहीं होती है तो वह केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल प्राधिकारियों से तत्काल संपर्क करे।
इस परीक्षा के संबंध में अंक तथा अन्य विवरण, अंतिम परिणाम के प्रकाशन के 30 दिनों के भीतर अर्थात् साक्षात्कार आदि के आयोजन के बाद आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे और ये 30 दिनों की अवधि के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।
उम्मीदवारों को यह भी परामर्श दिया जाता है कि यदि उनके पते में कोई परिवर्तन हुआ है तो वे इसकी सूचना केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल प्राधिकारियों को मुख्यालय:- महानिदेशक, सीआईएसएफ, ब्लॉक सं. 13, सीजीओ काम्प्लेक्स, लोदी रोड, नई दिल्ली- 110003 को दें।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment