Categories: News-Headlines

केन्द्र सरकार ने राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को 49.64 करोड़ से अधिक कोविड टीके उपलब्ध कराए

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। टीकाकरण अभियान को टीकों की उपलब्‍धता बढ़ाकर और राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के लिए टीकों की अग्रिम उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए तेज किया गया है। इससे राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को अपनी योजना तैयार करने और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को युक्तिसंगत बनाने में मदद मिलेगी।

भारत सरकार इस राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड के टीके मुफ्त उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सार्वभौमिकरण के नए चरण में केंद्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित 75 प्रतिशत टीकों की खरीदारी कर राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को आपूर्ति (मुफ्त) कर रही है।

राज्‍यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से अब तक टीके की 49.64 करोड़ (49,64,98,050) खुराक प्रदान की जा चुकी है और 9,84,610 खुराक पाइपलाइन में हैं। राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी भी 3.14 करोड़ से अधिक (3,14,34,654)खुराक शेष है जिनका प्रयोग होना अभी बाकी है।

The post केन्द्र सरकार ने राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को 49.64 करोड़ से अधिक कोविड टीके उपलब्ध कराए appeared first on inSamachar.

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

30 minutes ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

30 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

3 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

5 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

5 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.