Categories: News-Headlines

केन्द्र सरकार ने चक्रवात बिपरजॉय से प्रभावित हुए गुजरात और मानसून के दौरान बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से प्रभावित हिमाचल प्रदेश को वित्तीय सहायता को मंजूरी दी

केन्द्र सरकार ने चक्रवात बिपरजॉय से बुरी तरह प्रभावित हुए गुजरात को 338.24 करोड़रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में, गृह मंत्रालय ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से गंभीर रूप से प्रभावित हिमाचल प्रदेश को राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (NDRF) से 633.73 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता को भी आज मंजूरी दी है।

केन्द्र और गुजरात सरकार ने समयपूर्व तैयारी के चलते चक्रवात के दौरान zero casualty सुनिश्चित की। अत्यंत भीषण चक्रवात बिपरजॉय के बाद, गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से अनुरोध की प्रतीक्षा किए बिनानुकसान के आंकलन के लिए तुरंत अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (IMCT) तैनात की। केन्द्र सरकार ने 584 करोड़ रूपए की अपने हिस्से की पहली किस्त राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) को पहले ही जारी कर दी थी।

प्रभावित राज्य को त्वरित राहत प्रदान करने के दृष्टिकोण के अनुरूप हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के बाद गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से अनुरोध की प्रतीक्षा किए बिना नुकसान के आंकलन के लिए तुरंत अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम तैनात की। 21 अगस्त, 2023 को हिमाचल प्रदेश को तत्काल राहत कार्यों के प्रबंधन में मदद करने के लिए NDRF से 200 करोड़ रुपये की राशि भी अग्रिम रूप से जारी कर दी गई थी। केन्द्र सरकार ने SDRF को 360.80 करोड़ रूपए की अपने हिस्से की दोनों किस्तें जारी कर दी थीं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.