Categories: News-Headlines

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि के तहत गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को दूरसंचार विभाग के प्रमुख डिजिटल पेंशन और वित्तीय प्रबंधन प्लेटफॉर्म संपन्न सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

दूरसंचार विभाग के महानियंत्रक संचार लेखा-सीजीसीए कार्यालय की ओर से जी. संदीप कुमार गौड़, उप महानियंत्रक संचार लेखा, कोचीन पत्तन प्राधिकरण की ओर से इसके अध्यक्ष कासिविश्वनाथ और गोवा सरकार की ओर से स्थानिक आयुक्त शकील उल रहमान राथर ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न एक सुगम ऑनलाइन व्यापक पेंशन प्रबंधन प्रणाली है, जिसे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन के दृष्टिकोण के अनुरूप विकसित किया गया है। यह पेंशन प्रशासन के संपूर्ण चक्र को कवर करती है, जिसमें योजना में शामिल होने से लेकर पेंशन वितरण और लेखांकन तक सब कुछ शामिल है। माननीय प्रधानमंत्री ने इसे 29 दिसंबर 2018 को राष्ट्र को समर्पित किया था।

संपन्न दूरसंचार विभाग की क्लाउड-आधारित, संपूर्ण पेंशन प्रबंधन प्रणाली है, जिसका प्रबंधन महानियंत्रक संचारलेखा कार्यालय द्वारा किया जाता है। इसे एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म द्वारा पेंशन स्वीकृति, प्राधिक़ृति, लेखांकन और भुगतान सुव्यवस्थित करने के लिए तैयार किया गया है।

गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण द्वारा संपन्न अपनाने से उपयोगिता सिद्ध कर चुके राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफार्म के पुन: उपयोग द्वारा आधुनिक, दायित्वपूर्ण और जनकेंद्रित शासन के उद्देश्य और व्यापक होने की संभावना है।

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि संपन्न अब औसतन 1,650 करोड़ रुपये प्रति माह पेंशन वितरित कर रहा है और इसके माध्यम से कुल लगभग 72,000 करोड़ रुपये वितरित हुए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शासन के दृष्टिकोण में आए बदलाव का उल्लेख किया, जहां अब शासन नागरिकों के इर्द-गिर्द घूमता है, जबकि पहले नागरिक सार्वजनिक सेवाओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाते थे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दूरसंचार विभाग ने आज गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण के साथ समझौता किया है ताकि नागरिकों के दरवाजे तक सेवा पहुंचाने की इस अवधारणा को अन्य संस्थानों तक भी पहुंचाया जा सके। उन्होंने गोवा सरकार और कोचीन बंदरगाह प्राधिकरण को संपन्न प्लेटफॉर्म से जुड़ने पर बधाई दी और इस पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने भारतीय डाक और दूरसंचार विभाग को डाक विभाग के पेंशनभोगियों को संपन्न प्लेटफॉर्म में शामिल करने की प्रक्रिया पर काम करने का भी निर्देश दिया।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

3 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

3 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.