केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ पीएसए संयंत्र, ऑक्सीजन कंसेन्ट्रेटर, सिलेंडर और वेंटिलेटरों सहित सभी तरह की ऑक्सीजन आपूर्ति तैयारियों की समीक्षा की है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कल वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोविड महामारी के समयबद्ध और प्रभावी प्रबंधन से संबंधित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
स्वास्थ्य सचिव ने देश में बढते कोविड संक्रमण, विशेष रूप से ओमिक्रॉन की चुनौती पर जोर देते हुए कहा कि सभी ऑक्सीजन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की प्राथमिक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर सभी स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच होनी चाहिए और उन्हें संचालन स्थिति में तैयार रखना चाहिए।
राज्यों से यह भी कहा गया कि वे सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के साथ औषधि तथा टीका वितरण प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर दवाओं के उपलब्ध भंडार का विवरण भी अपडेट करें।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment