Categories: News-Headlines

केन्‍द्र ने अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर कोविड के बढते मामलों को देखते हुए राज्‍यों से नमूनों की जिनोम सिक्‍वेंसिंग करने को कहा

अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर कोविड के बढते मामलों को देखते हुये केन्‍द्र ने राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे पॉजिटिव नमूनों की अधिक संख्‍या में जिनोम सिक्‍वेंसिंग करें।

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण ने राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के सभी मुख्‍य सचिवों तथा स्‍वास्‍थ्‍य सचिवों को इस संबंध में पत्र लिखा है। उन्‍होंने यह सुनिश्वित करने को कहा है कि नमूनों को दैनिक आधार पर जिनोम सिक्‍वेंसिंग के लिए निर्धारित प्रयोगशालाओं में भेजा जाना चाहिए।

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने कहा कि एक सप्‍ताह में लगभग 35 लाख मामलों की रिपोर्ट आने से कोविड की चुनौतियां विश्‍व भर में बनी हुई है। भारत में इस दौरान लगभग 12 सौ मामले दर्ज किये जा रहे हैं।

चीन, जापान, अमरीका, कोरिया और ब्राजील में कोविड के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज कोविड पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।

In view of the recent rising cases of COVID19 in some countries, Union Health Ministry has requested States/UTs to send samples of all #COVID19 positive cases to INSACOG labs to track new variants, if any.

Health Ministry and INSACOG are keeping a sharp watch on the situation. pic.twitter.com/ODLTkFwsdH

— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) December 20, 2022

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

18 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.