केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. भारती प्रविण पवार ने पुणे में आज इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च – नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी (आईएमआर- एनआईवी) से केरल के कोझीकोड में निपाह वायरस के प्रकोप पर नियंत्रण के लिये उठाये गये कदमों की समीक्षा की।
समीक्षा के बाद डा. पवार ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और माननीय केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया के नेतृत्व में भारत सरकार स्थिति पर नजर रखे हुये है और प्रसार की रोकथाम के लिये जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं।’’
डा. पवार ने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया के मार्गदर्शन में केन्द्र और आईसीएमआर-एनआईवी से बीएसएल-3 प्रयोगशालाओं से लैस मोबाइल यूनिटों के साथ उच्चस्तरीय टीमें पहले ही कोझीकोड पहुंच चुकीं हैं जो कि वहां जमीनी स्तर पर परीक्षण कार्य करेंगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि कोझीकोड की प्रभावित ग्राम पंचायतों को आवाजाही पर रोक वाले पृथक क्षेत्र के तौर पर घोषित कर दिया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा डा. माला छाबड़ा के नेतृत्व में एक बहु-अनुशासनात्मक टीम को इस प्रकोप से निपटने में जन स्वास्थ्य उपायों को करने में राज्य सरकार की मदद के लिये वहां भेजा गया है।
केन्द्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और IMR-NIV स्थिति की दैनिक आधार पर निगरानी कर रहे हैं और वायरस प्रकोप से निपटने के लिये केन्द्र सरकार की तरफ से हर संभव व्यवस्था की जा रही है।
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More
अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment