Categories: News-Headlines

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सिंगापुर के नानयांग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज सिंगापुर उच्चायोग की प्रथम सचिव अमांडा क्वेक के नेतृत्व में सिंगापुर के नानयांग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने नवाचार को लोकतांत्रिक बनाने, उद्यमशीलता को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए अवसर पैदा करने पर ध्यान देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।

बैठक के दौरान, धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत और सिंगापुर शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्रों में मजबूत संबंधों के साथ स्वाभाविक सहयोगी हैं। उन्होंने कहा कि हम अकादमिक जगत और उद्योग की भागीदारी के साथ परस्पर सहयोग बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

आज पेट्रोल के ताजा रेट जारी, जानें आपके शहर में पेट्रोल कितना महंगा या सस्ता हुआ।

 पेट्रोल की कीमतों को लेकर नई चर्चा, जानें क्या है ताजा अपडेट देश में पेट्रोल… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.