केंद्रीय कौशल विकास, उद्यमशीलता और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर रविवार को चेन्नई में आईआईटी मद्रास और आईआईटी-एम प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘डिजिटल इंडिया आरआईएससी-वी’ संगोष्ठी में भाग लेंगे।
‘आरआईएससी-वी पाथवे के माध्यम से भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स का भविष्य’ प्रदर्शित करने वाले आयोजन में छात्र, उद्योग पेशेवर, शोधकर्ता और वे सभी लोग भाग लेंगे जो भारत में बढ़ते आरआईएससी-वी इकोसिस्टम के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक हैं।
राजीव चन्द्रशेखर और आईआईटी मद्रास के निदेशक, प्रोफेसर वी कामकोटि अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
संगोष्ठी में शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक तकनीकी वार्ता, स्वदेशी आरआईएससी-वी प्रोसेसर को प्रदर्शित करने वाले इंटरैक्टिव स्टॉल, एक आकर्षक हैकथॉन और एक विशेष निवेशक सत्र की सुविधा होगी।
आरआईएससी-वी के बारे में
‘आरआईएससी’ का अर्थ है ‘रिड्यूस्ड इंस्ट्रक्शन सेट कंप्यूटर’ और ‘वी’ का अर्थ है पांचवीं पीढ़ी। आरआईएससी-वी परियोजना की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई। आरआईएससी-वी आईएसए उदार मानक सहभागिता के माध्यम से नवाचार प्रोसेसर के नये युग को सक्षम बनाता है और इसका उद्देश्य ढांचे के लिए ऐसे नये मुक्त स्तरीय, एक्स्टेंसिबल सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर उपलब्ध कराना है, जो आगामी 50 वर्षों तक कम्प्यूटर पर डिज़ाइन तैयार करने और नवाचार में सहयोगी हों। प्रोफेसर कामकोटि ने आरआईएससी-वी आईएसए पर आधारित भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया माइक्रोप्रोसेसर ‘शक्ति’ विकसित किया।
आरआईएससी-वी फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 2015 में की गई थी और आईआईटी मद्रास इसके संस्थापक सदस्यों में से एक था। भारत सरकार ने डीआईआर-वी (डिजिटल इंडिया आरआईएससी-वी) माइक्रोप्रोसेसर कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2022 में की थी, जिसका मूल उद्देश्य वर्ष 2023 के दिसंबर माह तक दुनियाभर में भविष्य के लिए माइक्रोप्रोसेसर तैयार करना है व उद्योगों के लिए उपयोगी सिलिकॉन और डिज़ाइन का लक्ष्य प्राप्त करना भी है।
आरआईएससी-वी आईएसए आधारित डिज़ाइन का उपयोग विभिन्न कंपनियों और स्टार्ट-अप्स द्वारा किया जाता है। यह ओपन सोर्स है और निःशुल्क है। शिक्षाविदों के लिए आरआईएससी-वी आईएसए का शिक्षण कई रोमांचक अनुसंधान और अनुप्रयोगों के साथ एक उद्योग-प्रासंगिक पाठ्यक्रम का मार्ग प्रशस्त करता है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment