सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाइड्रोजन को भविष्य का ईंधन बताते हुए इसके महत्व पर बल दिया। यह ईंधन बहुत से उद्योगों में क्रान्तिकारी परिवर्तन ला सकता है। नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ के वार्षिक सत्र में उन्होंने मिशन हाइड्रोजन को प्राथमिकता देने के लिए उद्योगों का आह्वान किया। नितिन गडकरी ने रसायन, इस्पात और दवा उद्योग जैसे क्षेत्रों में इसकी संभावनाओं का उल्लेख किया। नितिन गडकरी ने सडक किनारे की मूलभूत संरचनाओं को बढाने के लिए औद्योगिक कलस्टर और लॉजिस्टिक पार्कों को विकसित करने की सरकार की वचनबद्धता का भी उल्लेख किया। उन्होंने इन लॉजिस्टिक पार्कों में प्री-कूलिंग संयंत्रों और कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के कारण कृषि उत्पादन और निर्यात में बहुत अधिक वृद्धि हो रही है।
नितिन गडकरी ने सरकार के हरित एक्सप्रेस वे और आर्थिक गलियारों के सकारात्मक प्रभाव का हवाला देते हुए भविष्य को लेकर आशा दिखाई। उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्ष में इन विकास परियोजनाओं के कारण लॉजिस्टिक खर्चों में बहुत अधिक कमी आयेगी। इस कारण निर्यात में वृद्धि होगी और रोजगार के और अधिक अवसर पैदा होंगे। नितिन गडकरी ने पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति होने की बात कही और भविष्य में इस क्षेत्र में और अधिक वृद्धि होने की संभावना का उल्लेख किया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment