Categories: News-Headlines

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों की एक बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री मोदी की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक ले जाने का आग्रह किया। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जमीनी स्तर पर लोगों के सीधे संपर्क में रहने के कारण पंचायती राज संस्थाएं प्रधानमंत्री मोदी की जन केन्द्रित पहलों व कार्यक्रमों की संदेशवाहक हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पंचायतों को लगातार सशक्त बनाया जा रहा है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि होने के नाते पंचायती राज संस्थाओं को यह अच्छी पता होता है कि समाज के सबसे निचले स्तर पर सबसे अधिक जरूरतमंद कौन हैं और वे किसी वोट बैंक की चिंता किए बिना विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन लोगों तक पहुंचना सुनिश्चित कर सकते हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को उद्धृत करते हुए कहा, “देश ने शत- प्रतिशत लाभार्थियों को कवर करने का संकल्प लिया है। जब योजनाओं का शत प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित होता है, तुष्टिकरण की राजनीति का अंत हो जाता है। इसके लिए कोई संभावना ही नहीं बचती है।”

डॉ. जितेंद्र सिंह ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जमीनी स्तर के उस लोकतंत्र के प्रतीक हैं जो किसी भी वंशवादी राजनीति से मुक्त है क्योंकि वह खुद जमीनी स्तर से उठकर ऊपर आए हैं। उन्होंने हमेशा पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के विवेक से केन्द्रीय निधियों के कुशल उपयोग के साथ शक्तियों के विकेन्द्रीकरण पर जोर दिया है।

केन्द्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि पंचायती राज संस्थाओं और जमीनी स्तर के लोकतंत्र में प्रधानमंत्री का विश्वास इस तथ्य से स्पष्ट होता है कि 70 वर्षों के बाद उनके हस्तक्षेप के कारण ही पहली बार जम्मू एवं कश्मीर जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव हुए।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने विकास कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने हेतु नई तकनीकों एवं नवाचारों को अपनाने की जरूरत को रेखांकित किया।

डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने मई, 2014 में सत्ता संभाली थी, उस समय देश की लगभग आधी आबादी शौचालय, आवास, टीकाकरण, बिजली के कनेक्शन और बैंक खातों जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित थी। उन्होंने कहा कि ‘सबका प्रयास’ के साथ, केंद्र सरकार पिछले 8 वर्षों के दौरान कई योजनाओं की लगभग शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने में समर्थ रही है। नया संकल्प अगले 25 साल के अमृत काल में भारत को दुनिया का एक अग्रणी देश बनाने का है।

डॉ जितेंद्र सिंह ने जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभों के बारे में लोगों को जागरूक करने के पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं से कहा कि उन्हें ग्रामीण भारत में सरकारी योजनाओं की पहुंच और उनका अधिकतम उपयोग करने संबंधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति पीछे न छूटे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कई मौकों पर यह दोहराया है कि किसी भी केन्द्रीय योजना के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

6 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

10 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

10 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

11 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.