केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने हाइब्रिड मोड में केन्द्रीय होटल प्रबंधन संस्थानों की गतिविधियों और स्थिति की समीक्षा की। इस अवसर पर पर्यटन मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार ज्ञान भूषण, नोएडा स्थित राष्ट्रीय होटल प्रबंध परिषद के निदेशक और आईएचएम, पूसा के एचओडी, प्राचार्य का प्रतिनिधित्व करते हुए उपस्थित थे।
इस बैठक की शुरुआत पर्यटन मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार ज्ञान भूषण के स्वागत भाषण से हुई। ज्ञान भूषण ने संस्थान द्वारा संचालित शैक्षणिक कार्यक्रमों के बारे में एक संक्षिप्त प्रस्तुति भी दी। आईएचएम के दोनों प्राचार्यों को संस्थान द्वारा संचालित शैक्षणिक कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने का अवसर दिया गया। संकायों की स्थिति, प्रवेश की स्थिति, नियुक्ति की स्थिति और पर्यटन मंत्रालय के निर्देश के अनुसार की जाने वाली गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्रस्तुत की गई।
अजय भट्ट ने राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर आईएचएम के अकादमिक प्रदर्शन एवं रैंकिंग की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी संस्थानों को बधाई दी और राष्ट्र निर्माण में आईएचएम के बहुमूल्य योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं। अजय भट्ट ने ईबीएसबी, एकेएएम और योग दिवस के तहत आईएचएम द्वारा की गई अन्य गतिविधियों पर प्रकाश डाला और महामारी की स्थिति के दौरान प्रत्येक संस्थान की सक्रिय भागीदारी की भी सराहना की।
अजय भट्ट ने इस बात की प्रबल आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में इन संस्थानों में प्रवेश की स्थिति और उनकी वित्तीय शक्ति में उल्लेखनीय सुधार होगा। इसके अलावा, उन्होंने सभी प्राचार्यों को लगन के साथ अपने अच्छे कार्य जारी रखने के लिए भी प्रेरित किया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment