आवासन और शहरी विकास मंत्रालय विश्व शौचालय दिवस आयोजन के अंतर्गत आज से सफाई मित्र सुरक्षा चुनौती पर एक सप्ताह का जागरूकता अभियान शुरू करेगा। इस देश व्यापी अभियान में 246 शहर हिस्सा ले रहे हैं। इसके अंतर्गत शहरों को नालों और सेप्टिक टैंक की सफाई में मशीनों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि जोखिम वाले इस काम के दौरान सफाई कर्मचारियों की मौत और दुर्घटनाएं रोकी जा सकें। मंत्रालय ने विश्व शौचालय दिवस पर पिछले वर्ष 19 नवंबर को सफाई मित्र सुरक्षा चुनौती का शुभारंभ किया था।
मंत्रालय ने बताया कि इस चुनौती के लिए अलग-अलग आबादी श्रेणियों में कई तरह के पुरस्कारों और आर्थिक प्रोत्साहन का निर्णय लिया गया है।
सफाई मित्र सुरक्षा चुनौती के तहत सुरक्षित सफाई के लिए 345 शहरों में कॉल सेंटर और 14 हजार चार सौ 20 हेल्पलाइन नंबर शुरू किये गए हैं। इनपर जोखिम पूर्ण सफाई की शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment