केंद्र सरकार ने मशहूर हस्तियों, सोशल मीडिया पर काम करने वालों और वर्चुअल प्लेटफार्म के जरिए लोगों के बीच प्रभाव रखने वालों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। ‘प्रचार-जानें कैसे’ नाम के इस दिशानिर्देश का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उत्पाद और सेवाओं के पक्ष में प्रचार करते समय लोग अपने दर्शकों को गुमराह न करें और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम का अनुपालन करें। दिशानिर्देशों में कहा गया है कि प्रचार की भाषा सरल और स्पष्ट होनी चाहिए। शर्तों में विज्ञापन, प्रायोजित, सहयोग और सशुल्क प्रचार जैसे शब्दों का उल्लेख होना चाहिए।
उपभोक्ता मामले विभाग ने कहा कि लोगों को किसी भी ऐसे उत्पाद और सेवा का समर्थन नहीं करना चाहिए जिसका उन्होंने व्यक्तिगत रूप से उपयोग नहीं किया है, अनुभव नहीं किया है या जिनके बारे में जानकारी जुटाने के लिए उन्होंने पर्याप्त प्रयास नहीं किए हैं। विभाग ने कहा है कि साझेदारी के लिए शब्दों के उपयोग को लेकर भ्रम की स्थिति है। इसलिए, भुगतान या वस्तु विनिमय ब्रांड समर्थन के लिए, “विज्ञापन,” “प्रायोजित,” “सहयोग,” या “साझेदारी” जैसे शब्दों का प्रयोग किया जा सकता है। इन शब्द को हैशटैग या हेडलाइन टेक्स्ट के रूप में दर्शाया जाना चाहिए।
दिशानिर्देशों में सलाह दी गई है कि प्रभाव डालने वाले लोगों को यह सुनिश्चत करना चाहिए कि विज्ञापनदाता, विज्ञापन में किए गए दावों को साबित करने की स्थिति में है या नहीं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment