Categories: News-Headlines

केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन का नाम बदलकर ‘अमृत उद्यान’ किया

केंद्र सरकार ने आजादी के ‘अमृतकाल’ में ‘गुलामी की मानसिकता’ से बाहर आने के क्रम में आज नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन का नाम बदलकर ‘अमृत उद्यान’ कर दिया।

राष्ट्रपति की उप प्रेस सचिव नविका गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के समारोह के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर, राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन उद्यान को अमृत उद्यान के रूप में एक सामान्य नाम दिया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 जनवरी को उद्यान उत्सव का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद 31 जनवरी से 26 मार्च तक अमृत उद्यान दो महीने के लिए आम जनता के लिए खुला रहेगा। ऑनलाइन बुकिंग कर लोग अमृत उद्यान में जाकर 12 किस्म के ट्यूलिप सहित अन्य फूलों को देख सकेंगे। सप्ताह में प्रत्येक सोमवार को उद्यान बंद रहेगा। यह 8 मार्च को होली के दिन भी बंद रहेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.