केन्द्र सरकार ने गेहूं के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने कल इस बारे में अधिसूचना जारी की। इसमें कहा गया है कि गेहूं की निर्यात नीति में संशोधन किया गया है ताकि देश की समग्र खाद्य सुरक्षा का प्रबंधन किया जा सके और पड़ोसी देशों तथा अन्य कमजोर राष्ट्रों की जरूरतों को पूरा करने में मदद की जा सके। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि सरकार की अनुमति से अन्य देशों की खाद्य सुरक्षा जरूरतें पूरी करने के लिए निर्यात किया जाएगा।
विदेश व्यापार महानिदेशालय ने कहा है कि विभिन्न कारणों से गेहूं के अंतरराष्ट्रीय मूल्यों में अचानक बढ़ोतरी हुई है। इसे देखते हुए भारत, पड़ोसी देशों और अन्य निर्धन देशों की खाद्य सुरक्षा जोखिम में पड़ गई है। अधिसूचना के अनुसार सरकार खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के प्रति वचनबद्ध है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment