Categories: News-Headlines

केंद्र ने राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों को कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए अतिरिक्‍त प्रतिबंधों की समीक्षा और संशोधन के निर्देश दिए

सरकार ने सभी राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों को संक्रमित लोगों की संख्‍या में कमी को देखते हुए स्थिति की समीक्षा करने और अतिरिक्‍त कोविड प्रतिबंध संशोधित करने को कहा है। केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण ने इस संबंध में मुख्‍य सचिवों और मुख्‍य प्रशासकों को पत्र लिखा है। उन्‍होंने कहा कि 21 जनवरी से देश में कोविड महामारी में निरन्‍तर गिरावट का रूझान देखा जा रहा है। पिछले सप्‍ताह के दौरान संक्रमित लोगों की औसत दैनिक संख्‍या पचास हजार 476 थी। कल 27 हजार 409 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

राजेश भूषण ने कहा कि पिछले महीने संक्रमित लोगों की संख्‍या में वृद्धि के बाद कुछ राज्‍यों ने अपनी सीमाओं और हवाई अड़डों पर अतिरिक्‍त प्रतिबंध लगा दिये थे। उन्‍होंने कहा कि कोविड महामारी की सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य चुनौती के सक्षम प्रबंधन के साथ यह भी महत्‍वपूर्ण है कि अतिरिक्‍त प्रतिबंधों से लोगों के आवागमन और आर्थिक गतिविधियो में बाधा न हो।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.