Categories: News-Headlines

केंद्र ने पंजाब सरकार से पराली जलाने को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा

केंद्र ने पंजाब सरकार से पराली जलाने को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है। केन्‍द्र ने कहा है कि उपायुक्‍त, जिला अधिकारी, पुलिस अ‍धीक्षक और थाना अधिकारी की यह जिम्‍मेदारी होगी। कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के मुख्य सचिवों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग- सीएक्यूएम और राज्य सरकारों द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकडों के अनुसार मौजूदा संकट की स्थिति मुख्य रूप से पराली जलाने के कारण है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग- सीएक्यूएम को पंजाब और हरियाणा सरकार ने खेतों में आग लगने की घटनाओं की दैनिक रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार उपायुक्‍त और पुलिस अ‍धीक्षक के माध्‍यम से देने को कहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

4 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

24 hours ago

This website uses cookies.