Categories: News-Headlines

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने प्रगति मैदान में 42वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2023 में आयुष्मान भव स्वास्थ्य मंडप का दौरा किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज प्रगति मैदान में 42वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आयुष्मान भव स्वास्थ्य मंडप का दौरा किया। इस वर्ष के व्यापार मेले का विषय “वसुधैव कुटुंबकम, यूनाइटेड बाई ट्रेड” है तथा स्वास्थ्य मंडप का विषय “आयुष्मान भव” है।

डॉ. मांडविया ने स्वास्थ्य मंडप में सरकार की स्वास्थ्य पहलों और योजनाओं को प्रदर्शित करने वाले विभिन्न स्टालों और बूथों का दौरा किया, नुक्कड़ नाटक, खेलों, प्रश्नोत्तरी द्वारा जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देने और लोगों के प्रश्नों का उत्तर देने के लिए प्रभाग के प्रतिनिधियों की प्रशंसा की।

मंडप का अवलोकन करने के दौरान मंत्री महोदय ने विभिन्न स्वास्थ्य बूथों और स्टालों पर विभिन्न संवाद गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन बूथ का दौरा करते हुए, डॉ. मांडविया ने जनता के लिए उपलब्ध सेवाओं और सूचनाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना स्टॉल पर लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किये। ये कार्ड वंचितों को अंतिम बिंदु तक निशुल्क स्वास्थ्य देखभाल लाभ सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जन औषधि के स्टॉल का भी दौरा किया और आगंतुकों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से देश भर में उपलब्ध इन दुकानों से जेनेरिक दवाएं खरीदने का आग्रह किया।

डॉ. मांडविया ने द ट्राइब्स स्टॉल का भी दौरा किया और विभिन्न राज्यों की बुनाई और कपड़ों को बढ़ावा देने के लिए उनके काम की सराहना की।

इस अवसर पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की संयुक्त सचिव अंकिता बुंदेला के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.