Categories: News-Headlines

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का प्रमुख नियमित टीकाकरण अभियान, सघन मिशन इंद्रधनुष (IMI 5.0) के सभी 3 चरणों का समापन 14 अक्टूबर 2023 को होगा

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का प्रमुख नियमित टीकाकरण अभियान, सघन मिशन इंद्रधनुष (आईएमआई 5.0) के सभी 3 चरणों का समापन 14 अक्टूबर 2023 को होगा। आईएमआई 5.0 यह सुनिश्चित करता है कि नियमित टीकाकरण सेवाएं देशभर में छूटे हुए और बचे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलें। इस वर्ष, पहली बार यह अभियान देश के सभी जिलों में चलाया जा रहा है और इसमें 5 वर्ष तक के बच्चे भी शामिल हैं (पिछले अभियानों में 2 वर्ष तक के बच्चे शामिल थे)।

आईएमआई 5.0 अभियान का लक्ष्य राष्ट्रीय टीकाकरण अनुसूची (एनआईएस) के अनुसार सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) के तहत प्रदान किए गए सभी टीकों के लिए टीकाकरण कवरेज को बढ़ाना है। 2023 तक खसरा और रूबेला उन्मूलन के लक्ष्य के साथ खसरा और रूबेला टीकाकरण कवरेज में सुधार पर विशेष ध्यान दिया गया है और देश के सभी जिलों में पायलट मोड में नियमित टीकाकरण के लिए यू-विन डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा है।

आईएमआई 5.0 तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है, यानी 7-12 अगस्त, 11-16 सितंबर और 9-14 अक्टूबर 2023, यानी एक महीने में 6 दिन, जिसमें एक नियमित टीकाकरण दिवस भी शामिल है। बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पंजाब को छोड़कर सभी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश 14 अक्टूबर 2023 तक आईएमआई 5.0 अभियान के सभी तीन चरण समाप्त हो जाएगें। ये चार राज्य कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण अगस्त में आईएमआई 5.0 अभियान शुरू नहीं कर सके। इन राज्यों ने पहला दौर पूरा कर लिया है और वर्तमान में दूसरा दौर आयोजित कर रहे हैं। उनकी योजना नवंबर 2023 के महीने में आईएमआई 5.0 अभियान का तीसरा दौर आयोजित करने की है।

30 सितंबर 2023 तक, देश भर में आईईएमआई 5.0 अभियान के पहले 2 दौर के दौरान 34,69,705 से अधिक बच्चों और 6,55,480 गर्भवती महिलाओं को टीके की खुराक दी गई थी।

आईएमआई 5.0 के लिए तैयारी का आकलन नेशनल मॉनिटर्स द्वारा 19 जुलाई और 23 जुलाई 2023 के बीच किया गया था। उसने 27 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 154 उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में व्यापक तैयारी का आकलन किया। सिफ़ारिशों के साथ तैयारियों के आकलन के निष्कर्षों को सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा साझा किया गया।

अभियान के बारे में सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को उन्मुख करने के लिए 23 जून 2023 को राष्ट्रीय राजधानी में आईएमआई 5.0 पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई थी।

संचार रणनीति के साथ-साथ परिचालन दिशानिर्देश सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ साझा किए गए। संचार रणनीति में 360-डिग्री संचार दृष्टिकोण शामिल है जिसमें सलाह, टीके की झिझक को दूर करना और स्थानीय प्रभावशाली लोगों और नेताओं को शामिल करना शामिल है। स्थानीय भाषाओं में अनुकूलन के लिए विभिन्न आईईसी सामग्रियों को सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के साथ साझा किया गया और प्रमुख संदेशों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया गया।

आईएमआई 5.0 में जन प्रतिनिधियों की भागीदारी देखी गई और सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स बड़ी संख्या में आगे आए और जनता से निकटतम टीकाकरण केंद्रों पर जाने और परिवार और समुदाय में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए छूटी हुई खुराक लेने की अपील की।

2014 से अब तक देशभर में मिशन इंद्रधनुष के 11 चरण पूरे हो चुके हैं। 12वां चरण अभी चल रहा है। साथ ही, अभियान के तहत अब तक कुल 5.06 करोड़ बच्चों और 1.25 करोड़ गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.