मौजूदा कोविड-19 स्थिति और दुनिया भर में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज में हुई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के संदर्भ में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए दिशानिर्देशों को और आसान बना दिया है।
इन नए दिशा-निदेर्शों के अंतर्गत, जो 20 जुलाई, 2023 से प्रभावी हो जाएंगे, भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के यादृच्छिक 2 प्रतिशत उपसमूह के आरटी-पीसीआर आधारित परीक्षण की पहले की आवश्यकताएं अब हटा दी गई हैं।
हालांकि, एयरलाइंस के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों द्वारा कोविड-19 के संदर्भ में एहतियाती उपायों का पालन करने की पूर्व सलाह लागू रहेगी।
इन नवीनतम दिशानिर्देर्शों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.mohfw.gov.in/) पर उपलब्ध करा दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार कोविड-19 परिदृश्य पर बारीकी से नजर रख रहा है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment