केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी और देशव्यापी अभियान में उनके नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया जिसमें जीवन के विभिन्न क्षेत्रों और स्थानों के लोग उत्साह के साथ लाखों टीबी रोगियों की सहायता के लिए सामुदायिक सेवा के लिए आगे आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जून, 2023 को अपने मन की बात में इस अभियान और नि-क्षय मित्र पहल पर प्रकाश डाला था। “भारत ने 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। नि-क्षय मित्र ने टीबी के खिलाफ इस आंदोलन की कमान संभाली है।” प्रधानमंत्री ने कहा, “ग्रामीण इलाकों में हजारों लोग टीबी के मरीजों को गोद ले रहे हैं। यही भारत की असली ताकत है। 2025 तक टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने में युवा भी योगदान दे रहे हैं।”
डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्ट्रपति को यह जानकारी भी दी कि भारत सरकार जल्द ही देश भर में सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू करेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रपति को मिशन के बारे में जानकारी दी और इसकी सफलता के लिए उनका मार्गदर्शन मांगा। केंद्रीय बजट 2023-24 में सिकल सेल एनीमिया को 2047 तक खत्म करने के विशेष मिशन की घोषणा की। इसमें प्रभावित जनजातीय क्षेत्रों में 0-40 वर्ष के आयु वर्ग के 7 करोड़ लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना, सार्वभौमिक जांच और परामर्श शामिल होगा।
राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कारों की स्थापना वर्ष 1973 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नर्सों और नर्सिंग पेशेवरों द्वारा समाज को प्रदान की गई सराहनीय सेवाओं के सम्मान के रूप में की गई थी। ये फ्लोरेंस नाइटिंगेल के सम्मान में दिए जाते हैं जिन्हें आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक माना जाता है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment