केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के साथ राज्य में कोविड-19 सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और राज्य के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
केंद्र सरकार ने आपात कोविड प्रतिक्रिया पैकेज- 2 के तहत केरल को 267.35 करोड़ रुपये के आवंटन का फैसला किया है। इस कोष से राज्य के स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी और COVID-19 का प्रभावी प्रबंधन किया जा सकेगा। इसके अलावा, राज्य के हर जिले के लिए दवाइयों का एक पूल तैयार करने के उद्देश्य से अतिरिक्त 1 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे।
भारत सरकार की सहायता से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की भी कल्पना की गई थी, जो केरल के हर जिले में टेलीमेडिसिन की सुविधा कराता है।
महामारी में बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए, हर जिले में 10 किलो-लीटर तरल ऑक्सीजन भंडारण टैंक के साथ बच्चों के लिए आईसीयू की स्थापना की योजना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, केन्द्र सरकार ने केरल को वैक्सीन उपलब्ध कराने के साथ ही हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment