Categories: News-Headlines

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की एम्बुलेंस को झंडी दिखाकर रवाना किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने आज नई दिल्ली के निर्माण भवन से 33 एम्बुलेंस (13 उन्नत लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस और 20 बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस) को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री भगवंत खुबा भी उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्रियों को एम्बुलेंस द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं तथा सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (आईएफआरसी) ने भारत में कोविड महामारी से निपटने के लिए आवंटित किये गये धन के अंतर्गत कुछ धनराशि एएलएस एम्बुलेंस, बीएलएस एम्बुलेंस, सचल स्वास्थ्य इकाईयों और सचल रक्त संग्रह वाहनों के लिए निर्धारित की है। ये 33 एम्बुलेंस चिकित्सा वाहनों की पहली खेप का हिस्सा हैं, जिन्हें इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (आईआरसीएस) की विभिन्न शाखाओं में स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन क्षमता में सुधार के लिए भेजा जा रहा है।

आईआरसीएस ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और महामारी के प्रभाव को सीमित करने में काफी योगदान दिया है। आईआरसीएस ने पूरे देश में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कई शिविर आयोजित किए हैं। स्वास्थ्य गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ ही बहुआयामी कार्रवाई एक संगठन के रूप में आईआरसीएस की क्षमता का प्रमाण है।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर की प्रक्रिया 20 जून से शुरू होगी

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 20 जून से शुरू… Read More

9 hours ago

सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड में अपनी एक प्रतिशत हिस्‍सेदारी बेचने की पेशकश की

सरकार ने Coal India Limited में अपनी 1% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है। अधिक… Read More

17 hours ago

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इंडोविदा इंडिया का ईपीएल लिमिटेड में विलय को मंजूरी दी

Competition Commission of India ने इंडोविदा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के EPL Limited में विलय को… Read More

17 hours ago

सुप्रीम कोर्ट एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज फैसला सुनाएगा

Supreme Court of India आज निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)… Read More

17 hours ago

केंद्र सरकार ने घुसपैठ और अन्य कारणों से जनसंख्‍या आंकड़ों में परिवर्तन का अध्ययन करने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया

केंद्र सरकार ने अवैध घुसपैठ और अन्य कारणों से हो रहे जनसांख्यिकीय बदलावों की जांच… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.