सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने आज अंतर्राष्ट्रीय पैरा स्विमर सतेंद्र सिंह लोहिया को सम्मानित किया, जिन्होंने इंग्लिश चैनल को दोनों तरफ से पार करके इतिहास रचा।
इस अवसर पर, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री ने देश को गौरवान्वित करने के उत्कृष्ट प्रयास के लिए सतेंद्र सिंह लोहिया को बधाई दी। उन्होंने सतेंद्र सिंह लोहिया से उनकी सफल और प्रेरक यात्रा, उपलब्धियों और चुनौतियों के बारे में बातचीत की।
सतेंद्र सिंह लोहिया ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) के सचिव राजेश अग्रवाल से भी मुलाकात की। राजेश अग्रवाल ने ग्वालियर में स्थापित होने जा रहे स्पोर्ट्स सेंटर के लिए सतेंद्र सिंह लोहिया से सुझाव लिये।
सतेंद्र सिंह ने इस अभिनंदन कार्यक्रम के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और राजेश अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment