Categories: News-Headlines

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज उत्तर प्रदेश के रामपुर में 29वें “हुनरहाट” का उद्घाटन किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के रामपुर में 29वें “हुनरहाट” का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर संबोधन देते हुए, धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हमारे देश के हर घर में कुशल लोग हैं। उनके कौशल को ब्रांडिंग करने और बाजार में अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है और “हुनर हाट” इस संबंध में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। “हुनर हाट” (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) पर भी उपलब्ध है जो कारीगरों और शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों को बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार प्रदान करेगा।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश के हर गांव में कई “विश्वकर्मा” हैं और “हुनर हाट” ने उनकी प्रतिभा को एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ‘नई शिक्षा नीति’ ‘पढ़ाई भी और कमाई भी’ की अवधारणा पर जोर देती है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय कारीगरों और शिल्पकारों के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

अर्जुन राम मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान ने “हुनर हाट” के कारीगरों और शिल्पकारों के हाथों में कला और कौशल दिया है। “हुनर हाट” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” और “वोकल फॉर लोकल” के अभियान को मजबूत करने के लिए सबसे सुंदर मंच है। रामपुर में “हुनर हाट” “आत्मनिर्भर भारत” अभियान को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि “हुनर हाट” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “स्वदेशी-स्वावलंबन” और “वोकल फॉर लोकल” के आह्वान को मजबूत करने और पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए एक “विश्वसनीय मंच” बन गया है।

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किए जा रहे 75 हुनर हाटों के माध्यम से 7 लाख 50 हजार कारीगरों, शिल्पकारों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत देश भर में आयोजित होने वाले 75 “हुनर हाट” की एक श्रृंखला के तहत उत्तर प्रदेश के रामपुर में 16 से 25 अक्टूबर, 2021 तक “हुनर हाट” का आयोजन कर रहा है।

“विश्वकर्मा वाटिका” भी “हुनर हाट” में आकर्षण का एक केंद्र होगा, जो कारीगरों और शिल्पकारों के बहुमूल्य पारंपरिक कौशल को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के उद्देश्य पर आधारित है, जहां वे इसका भी लाइव प्रदर्शन करेंगे कि कैसे भारत के पारंपरिक उत्कृष्ट और सुंदर स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पाद बनाए जाते हैं। सदियों पुरानी कौशल और शिल्पकारी की भारत की गौरवशाली विरासत की रक्षा, संरक्षण और बढ़ावा देने के लिए इस तरह का पहला “विश्वकर्मा वाटिका” रामपुर में “हुनर हाट” में स्थापित किया गया है। इस “विश्वकर्मा वाटिका” में एक स्थान पर देश भर के कुशल शिल्पकार, मूर्तिकार, राजमिस्त्री, लोहार, बढ़ई, कुम्हार और अन्य शिल्पकार भारत की सैकड़ों पारंपरिक कला और शिल्प का जीवंत प्रदर्शन करेंगे।

“वोकल फॉर लोकल” के अलावा, “हुनर हाट” “बेस्ट फ्रॉम वेस्ट” की थीम पर भी आधारित हैं। प्लास्टिक, कागज, प्लाई, लकड़ी, कांच, चीनी मिट्टी, जूट, कपास, ऊन के साथ-साथ केले के तने, गन्ने के लुगदी, धान और गेहूं की पुआल, भूसी, तुर, रबर, लोहा, पीतल आदि जैसे घरों में इस्तेमाल किए गए और छोड़े गए सामानों से बने सुंदर उत्पाद “हुनर हाट” में बिक्री और प्रदर्शन के लिए उपलब्ध होंगे।

30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 700 कारीगरों और शिल्पकारों ने रामपुर के पनवारिया के नुमाइश ग्राउंड में आयोजित “हुनर हाट” में लकड़ी, पीतल, बांस, कांच, कपड़ा, कागज, मिट्टी आदि से बने अपने स्वदेशी उत्पादों को लाया है। “हुनर हाट” में “बावर्चीखाना” खंड में लोग एक छत के नीचे देश के लगभग हर कोने से पारंपरिक भोजन का भी आनंद ले रहे हैं। रामपुर के “हुनर हाट” में प्रतिदिन शाम को सांस्कृति कार्यक्रमों को आयोजन होने वाले हैं, जिसमें जाने-माने कलाकार अपने संगीत, सांस्कृतिक समारोहों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

रामपुर के बाद देहरादून (29 अक्टूबर से 7 नवंबर), लखनऊ (12 से 21 नवंबर), हैदराबाद (26 नवंबर से 5 दिसंबर), सूरत (10 से 19 दिसंबर), नई दिल्ली (22 दिसंबर 2021 से 02 जनवरी 2022) में “हुनर हाट” का आयोजन किया जाएगा। आने वाले दिनों में “हुनर हाट” का आयोजन मैसुरु, गुवाहाटी, पुणे, अहमदाबाद, भोपाल, पटना, पुडुचेरी, मुंबई, जम्मू, चेन्नई, चंडीगढ़, आगरा, प्रयागराज, गोवा, जयपुर, बेंगलुरु, कोटा, सिक्किम, श्रीनगर, लेह, शिलांग, रांची, अगरतला और अन्य जगहों पर में भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में हरियाणा के करनाल से सांसद संजय भाटिया, उत्तर प्रदेश के मंत्री बलदेव औलख, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, रामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, विधायक राजबाला सिंह, सूर्य प्रकाश पाल, पैकफेड अध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधि, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में सचिव रेणुका कुमार और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.