Categories: News-Headlines

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की। धर्मेंद्र प्रधान तीन दिन के सिंगापुर दौरे पर है। उन्होंने भारत और सिंगापुर के बीच सहयोग सुदृढ करने और कौशल विकास के साथ-साथ तकनीकी तथा व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंध बढाने पर चर्चा की। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि दोनों देशों के भविष्य में असीमित अवसर है। दोनों नेताओं ने भारत-सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी की दिशा में लाभ के लिए एक साथ काम करने, भविष्य के लिए कार्यबल का निर्माण करने तथा ज्ञान और कौशल विकास को आधार बनाने पर सहमति दी।

धर्मेंद्र प्रधान ने सिंगापुर के व्यापार और उद्योग मंत्री गन किम योंग से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण संबंधों को मजबूत करने पर वार्ता की। जी20 फ्यूचर ऑफ वर्क वर्कशॉप पर भुवनेश्वर में हुई बैठक के परिणामों के आधार पर दोनों देशों ने सह‍मति व्‍यक्‍त करते हुए माना कि आम चुनौतियों का समाधान करने और भारतीय कौशल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए सिंगापुर की विशेषज्ञता का लाभ उठाया जा सकता है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्‍होंने कार्यबल के प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर में अपनाई जा रही नीतियों और मॉडलों का व्यापक अवलोकन किया। धर्मेंद्र प्रधान ने सिंगापुर में एक स्कूल का दौरा किया तथा छात्रों और शिक्षकों के साथ शिक्षण के माहौल के बारे में विचार-विमर्श किया।

Leave a Comment

Recent Posts

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

22 hours ago

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

2 days ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

2 days ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

4 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

5 days ago

This website uses cookies.