Categories: News-Headlines

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने चौबीस घंटे नवीकरणीय ऊर्जा प्रदान करने के लिए बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली की तैनाती तंत्र को अंतिम रूप दिया

केंद्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने 4,000 मेगावाट घंटे (एमडब्ल्यूएच) की क्षमता के बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) के विकास के लिए व्यवहार्यता गैप फंडिंग (वीजीएफ) की योजना के संचालन के लिए संरचना को अंतिम रूप देने 22 फरवरी, 2024 को नई दिल्ली में एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विद्युत मंत्रालय, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, भारतीय सौर ऊर्जा निगम, ग्रिड इंडिया और एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (एनवीवीएन) के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) की कीमत घटी है। उन्होंने कहा कि सरकार बिजली की मांग के साथ-साथ ऊर्जा संक्रमण की तेजी से बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए बीईएसएस क्षमता की स्थापना को प्रोत्साहित करेगी। मंत्री ने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न होगी जहां हमारे पास दिन में अतिरिक्त सौर ऊर्जा और शाम के समय अतिरिक्त पवन ऊर्जा होगी, जो जरूरत पड़ने पर भंडारण और उपयोग के लिए पर्याप्त भंडारण प्रणाली तैनात नहीं होने पर बेकार हो जाएगी। यह देखते हुए कि सरकार की भूमिका सक्षम संरचनाएं बनाने की है ताकि निवेश आ सके, मंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि यह प्रणाली इस तरह से काम करे कि दिन और वर्ष के उस समय ऊर्जा प्रदान कर सके जब राष्ट्र को इसकी सबसे अधिक आवश्यकता हो।

इस बात पर चर्चा की गई कि बीईएसएस अधिकतम मांग की अवधि के दौरान बिजली देने में सक्षम होना चाहिए और साथ ही ग्रिड को स्थिर रख सके। बिजली की आपूर्ति पावर एक्सचेंजों में विभिन्न बाजार खंडों के माध्यम से की जाएगी। बीईएसएस की चार्जिंग मुख्य रूप से नवीकरणीय स्रोतों से उस समय की जाएगी जब सौर और पवन ऊर्जा से उत्पन्न बिजली उपलब्ध होगी।

बैठक में ऊर्जा अनुबंध और क्षमता अनुबंध पर आधारित बीईएसएस की खरीद के लिए विभिन्न मॉडलों पर चर्चा की गई। इन मॉडलों के फायदे और नुकसान के साथ-साथ उनके कार्यान्वयन से जुड़ी चुनौतियों पर भी बात की गई।

भंडारण प्रणाली से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए, नवीकरणीय ऊर्जा से समृद्ध राज्यों के विभिन्न जगहों की चर्चा बीईएसएस के संभावित स्थानों के रूप में की गई।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

5 hours ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

5 hours ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

This website uses cookies.