Categories: News-Headlines

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने बेंगलुरु में पावरग्रिड विश्राम सदन का शुभारंभ किया

पावरग्रिड विश्राम सदन का शुभारंभ भारत सरकार के केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ मनसुख एल मांडविया वर्चुअल माध्यम से उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में कर्नाटक के माननीय ऊर्जा मंत्री के.जे. जॉर्ज, बेंगलुरु दक्षिण से माननीय सांसद तेजस्वी सूर्या, पावरग्रिड के निदेशक (कार्मिक) डॉ. यतींद्र द्विवेदी और निमहंस, बेंगलुरु की निदेशक डॉ. प्रतिमा मूर्ति तथा पावरग्रिड के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

आर.के. सिंह ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों को संबोधित किया। उन्होंने पावरग्रिड द्वारा किये जा रहे सामाजिक कल्याण के प्रयासों की सराहना की और कहा कि पावरग्रिड के इस विश्राम सदन से दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले गरीब लोगों को काफी लाभ होगा। उन्होंने देश में सशक्त विद्युत परिदृश्य और आम आदमी को न्यूनतम दर पर बिजली उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों के बारे में भी चर्चा की।

​​​​​​लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से बने इस 2 मंजिला विश्राम सदन में 270 बिस्तर हैं। इस इमारत में तैयार 55 कमरे सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित हैं और रोगियों के परिचारकों को अधिकतम हरसंभव राहत प्रदान करने में सक्षम हैं।

पावरग्रिड ने एक जिम्मेदार कॉरपोरेट शहरी के रूप में आम जनता के लाभ के लिए एम्स, नई दिल्ली, आईजीआईएमएस, पटना, डीएमसीएच दरभंगा, केजीएमयू, लखनऊ, गुवाहाटी और वसाडोदरा में इसी तरह के विश्राम सदन स्थापित किये हैं। पावरग्रिड द्वारा इसी तरह के विश्राम सदन का निर्माण रांची और झांसी में भी किया जा रहा है।

पावरग्रिड ने लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से अपनी सीएसआर पहल के साथ देश भर में आर्थिक एवं सामाजिक कल्याण में योगदान देकर ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, कौशल विकास, पर्यावरण, पेयजल, जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.