Categories: News-Headlines

केंद्रीय विद्यालयों के लिए 33वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2022-23 का पुरस्कार वितरण समारोह

केंद्रीय विद्यालयों के लिए 33वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2022-23 का पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार, 1 सितंबर, 2023 को जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम, संसद ग्रंथालय, संसद भवन परिसर, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

अर्जुन राम मेघवाल, विधि और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री; और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री ने समारोह की अध्यक्षता की और पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों और विद्यालयों को प्रतियोगिता में उनके योग्य निष्पादन के लिए पुरस्कार वितरित किए।

मंत्री जी ने कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ परस्पर संवाद किया। उन्होने विद्यार्थियों के साथ बातचीत करते हुए आह्वान किया कि युवा पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों और लोकतंत्र की नैतिकता को सीखना और अपनाना चाहिए और दुनिया में इस सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में सद्भावना और परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए खुद को समर्पित करना चाहिए। मंत्री जी ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए स्वस्थ जीवन शैली हेतु जीवन की शपथ (Life Pledge) भी दिलाई।

गुडे श्रीनिवास, सचिव, संसदीय कार्य मंत्रालय ने 33वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2022-23 के पुरस्कार वितरण समारोह में सभी गण्यमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागी विद्यालयों के विद्यार्थियों का स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में सचिव, संसदीय कार्य मंत्रालय ने विद्यार्थियों से संसदीय कार्यवाही की पद्धतियों और प्रक्रियाओं को सीखने और लोकप्रिय बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

निधि पाण्डेय, आयुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन ने बताया कि राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हमारे युवाओं को हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों और परंपराओं से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर, केंद्रीय विद्यालयों के लिए 33वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2022-23 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले केंद्रीय विद्यालय नं.1, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों ने अपनी “युवा संसद” की बैठक का पुन: प्रदर्शन किया जिसे सभी अतिथियों द्वारा सराहा गया।

संसदीय कार्य मंत्रालय अनेक वर्षों से केंद्रीय विद्यालयों में युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। केंद्रीय विद्यालयों के लिए राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता की योजना के अंतर्गत इस श्रृंखला में 33वीं प्रतियोगिता वर्ष 2022-23 के दौरान केंद्रीय विद्यालय संगठन के 25 क्षेत्रों के 150 विद्यालयों में आयोजित की गई थी।

युवा संसद योजना देश भर के केंद्रीय विद्यालयों के युवाओं को उनकी वाक्पटुता, आलोचनात्मक सोच और नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित होने का अवसर प्रदान करती है। इसके अलावा, यह योजना विद्यार्थियों को संसद की प्रक्रियाओं और पद्धतियों तथा चर्चा और वाद-विवाद की तकनीकों से भी परिचित कराती है और उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व की गुणवत्ता और प्रभावी वक्तृत्व की कला और कौशल का विकास करती है। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालयों के कुछ प्रतिभाशाली और सबसे मुखर छात्रों को राष्ट्रीय और वैश्विक महत्व के मामलों पर उत्साही बहस में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

मंत्री मेघवाल द्वारा 33वीं प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आने के लिए “नेहरू चल वेजयंती” और ट्रॉफी, केंद्रीय विद्यालय नं.1, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश (जबलपुर क्षेत्र, दक्षिण अंचल) को प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, प्रतियोगिता में आंचलिक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित 4 विद्यालयों को भी आंचलिक विजेता ट्रॉफियां प्रदान की गईं:-

क्र.सं.
विद्यालय का नाम
अंचल

1.
केंद्रीय विद्यालय, बवाना, दिल्ली (दिल्ली क्षेत्र)
उत्तर

2.
केंद्रीय विद्यालय नं.1, कोटा, राजस्थान (जयपुर क्षेत्र)
पश्चिम

3.
केंद्रीय विद्यालय, जमालपुर, बिहार (पटना क्षेत्र)
मध्य

4.
केंद्रीय विद्यालय, नारंगी, गुवाहाटी, असम (गुवाहाटी क्षेत्र)
पूर्व

प्रतियोगिता में क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित 20 विद्यालयों को भी क्षेत्रीय विजेता ट्रॉफियां प्रदान की गईं:-

क्र.सं.
विद्यालय का नाम
अंचल

1.
केंद्रीय विद्यालय, ओट्टापलम, पालापुरम, केरल
एर्नाकूलम

2.
केंद्रीय विद्यालय, नेल्लोर, आंध्र प्रदेश
हैदराबाद

3.
केंद्रीय विद्यालय, एचवीएफ, आवडी, तमिलनाडु
चेन्नई

4.
केंद्रीय विद्यालय नं.2, बेलगावी केंट, बेलगावी, कर्नाटक
बेंगलूरू

5.
केंद्रीय विद्यालय, सेक्टर 31, चंडीगढ़
चंडीगढ़

6.
केंद्रीय विद्यालय, एनएसजी मानेसर, हरियाणा
गुरूग्राम

7.
केंद्रीय विद्यालय, रानीखेत, अलमोड़ा, उत्तराखंड
देहरादून

8.
केंद्रीय विद्यालय, सीआरपीएफ बनतलाब, जम्मू, जम्मू और कश्मीर
जम्मू

9.
केंद्रीय विद्यालय, मथुरा कैंट, मथुरा, उत्तर प्रदेश
आगरा

10.
केंद्रीय विद्यालय, राजकोट, गुजरात
अहमदाबाद

11.
केंद्रीय विद्यालय, सीएमई, पुणे, महाराष्ट्र
मुंबई

12.
केंद्रीय विद्यालय, मैथोन डैम, धनबाद, झारखंड
रांची

13.
केंद्रीय विद्यालय, पचमड़ी, होशंगाबाद, मध्य प्रदेश
भोपाल

14.
केंद्रीय विद्यालय, अलीगंज
लखनऊ

15.
केंद्रीय विद्यालय, अंबिकापुर, छत्तीसगढ़
रायपुर

16.
केंद्रीय विद्यालय, एएफएस, बमरौली, वाराणसी
वाराणसी

17.
केंद्रीय विद्यालय नं.1, कुंजाबन, अगरतला, त्रिपुरा
सिल्चर

18.
केंद्रीय विद्यालय, खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, ओडिशा
भुवनेश्वर

19.
केंद्रीय विद्यालय, आईआईटी खड़गपुर कैंपस, खड़गपुर, पश्चिम बंगाल
कोलकाता

20.
केंद्रीय विद्यालय, एएफएस, छबुआ, असम
तिनसुकिया

डॉ. सत्य प्रकाश, अपर सचिव ने मंत्री जी, अधिकारियों और इस समारोह के आयोजन से जुड़ी सभी अन्य एजेंसियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमारे युवाओं को एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

18 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

18 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

3 days ago

This website uses cookies.