Categories: News-Headlines

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज जयपुर में बजट के उपरान्‍त चर्चा में शामिल होंगी

केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण आज जयपुर में बजट के उपरांत चर्चा में भाग लेंगी। इस दौरान वित्‍त मंत्री उद्योग संघों के प्रतिनिधियों, सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यमों, स्‍टार्टअप और बैंकरों सहित विभिन्‍न हितधारकों से संवाद करेंगी। निर्मला सीतारमण संवाददाता सम्‍मेलन को भी संबोधित करेंगी।

वित्‍त मंत्री ने ऐसे विशेष कार्यक्रम की शुरूआत 4 फरवरी को मुंबई से की थी। उन्‍होंने हैदराबाद और भुबनेश्‍वर तथा अन्‍य नगरों में विभिन्‍न हितधारकों के साथ बजट के बाद की चर्चा की थी। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्‍य उद्योग जगत और अन्‍य हितधारकों से बजट प्रावधानों और उनके कार्यान्‍वयन के बारे में प्रतिक्रिया प्राप्‍त करना है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

2 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

3 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.