Categories: News-Headlines

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 250 मिलीमीटर सीर जल आपूर्ति योजना का उद्घाटन किया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की केंद्र सरकार के सार्वजनिक जनसम्पर्क कार्यक्रम के हिस्से के रूप में पहलगाम की दो दिवसीय यात्रा आज सम्पन्न हो गई। केंद्रीय मंत्री ने गोल्फ कोर्स, पहलगाम में पहलगाम विकास प्राधिकरण की पर्यटक कुटिया का भी उद्घाटन किया। पीयूष गोयल ने हरित जम्मू-कश्मीर अभियान के बैनर तले चलाए जा रहे वन विभाग के देवदार पौधारोपण अभियान का उद्घाटन भी किया। अभियान के तहत कुल एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण के बाद की देखभाल के बारे में पूछताछ करते हुए पीयूष गोयल को अवगत कराया गया कि बाड़ लगाने और अन्य उचित निगरानी और देखभाल के उपाय किए गए हैं।

पहलगाम में एक सभा को संबोधित करते हुए, पीयूष गोयल ने कश्मीर के लोगों को विकास प्रक्रिया में उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया और पर्यटन गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकास की दिशा में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर प्रशासन के ठोस प्रयासों का फल मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि देश और विदेश के निवेशक केंद्र शासित प्रदेश में निवेश करने के लिए उत्सुक हैं।

पीयूष गोयल ने पर्यटन परिदृश्य में विकास पर चर्चा की और यह देखकर प्रसन्नता व्यक्त की कि पहलगाम में पर्यटक गतिविधि तेज है। उन्होंने अधिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन बुनियादी ढांचे को बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने आज 250 मिलीमीटर सीर जलापूर्ति योजना का उद्घाटन किया। इस परियोजना से लगभग 10,000 लोगों को लाभ होगा और यह जल जीवन मिशन के तहत तीन महीने के भीतर पूरी हो जाएगी। उन्होंने विकास कार्यों की तीव्र गति की सराहना की और सभी घरों के लिए नल के पानी के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने की दिशा में काम करने के लिए अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं की सराहना की।

पीयूष गोयल ने अकड़ पार्क स्थित राही शॉल इकाई का भी दौरा किया। उन्होंने स्थानीय कारीगरों के साथ बातचीत की और विभिन्न हस्तशिल्प जैसे जरी, सोजनी, टेपेस्ट्री आदि का भी निरीक्षण किया। पीयूष गोयल ने कारीगरों द्वारा किए जा रहे जटिल कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कश्मीर के हस्तशिल्प प्रतीकात्मक कहानी बताते हैं और सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि यह कहानी दुनिया के सभी हिस्सों तक पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने मार्तंड में सूर्य मंदिर का भी दौरा किया। एक पहाड़ी के ऊपर स्थित, मंदिर कोणार्क और मोढेरा की तुलना में सबसे पुराने ज्ञात सूर्य मंदिरों में से एक है।

मंत्री महोदय ने जगह के ऐतिहासिक महत्व की सराहना करते हुए जिला प्रशासन को मंदिर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और इसे पर्यटन मानचित्र पर लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे अन्य कम ज्ञात ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर लाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

इस अवसर पर वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव, अनंतनाग के मंडल आयुक्त सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.